गौरव गोगोई, उनके परिवार के पाकिस्तान से संबंधों पर SIT की रिपोर्ट बहुत नुकसानदेह : हिमंत

जुबिन के अंतिम समय में उनके साथ मौजूद 8 लोगों में से 7 ने अभी तक CID के समन का जवाब नहीं दिया : हिमंत

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई और उनके परिवार के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट बहुत ‘नुकसानदेह’ है. शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस रिपोर्ट पर अनौपचारिक रूप से चर्चा हुई और ”हम इसे बाद में पत्रकारों के सामने सार्वजनिक करेंगे.” मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ”बेहद खराब” रिपोर्ट है और इसे अधिक से अधिक लोगों के साथ साझा किया जाना चाहिए.

शर्मा ने कहा, ”चूंकि वह (गोगोई) लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता हैं, हम चाहते हैं कि देशभर के लोग इस रिपोर्ट के बारे में जानें, इसलिए हम दिल्ली से मीडियार्किमयों को आमंत्रित करेंगे ताकि वे उनके वास्तविक चरित्र को जान सकें.” उन्होंने कहा कि रिपोर्ट जल्द ही औपचारिक रूप से मंत्रिमंडल की बैठक में सूचीबद्ध की जाएगी.

शर्मा ने गायक जुबिन गर्ग की मृत्यु के बाद के घटनाक्रम का हवाला देते हुए कहा, ”हम इसे आज ही कर सकते थे, लेकिन राज्य की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमने ऐसा न करने का फैसला किया.” मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी रिपोर्ट नहीं, बल्कि उसका सार सार्वजनिक करेगी.

शर्मा ने कहा, ”इस रिपोर्ट में कई सरकारी राज और कई लोगों के बयान दर्ज हैं. इसलिए हम रिपोर्ट का सार और उससे जुड़े दस्तावेज. प्रकाशित करेंगे ताकि लोग इस बारे में जान सकें.” असम मंत्रिमंडल ने पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख और उसके सहयोगियों की भारत विरोधी गतिविधियों की जांच के लिए 17 फरवरी को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था. विशेष पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) मुन्ना प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में एसआईटी ने औपचारिक रूप से 10 सितंबर को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी.

रिपोर्ट मिलने के बाद, मुख्यमंत्री ने कहा था कि राज्य सरकार इसकी विस्तार से जांच करेगी और इसे सार्वजनिक करने से पहले मंत्रिमंडल के समक्ष चर्चा के लिए रखेगी. शर्मा ने पहले दावा किया था कि एसआईटी ने ‘पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख की नापाक गतिविधियों में एक ब्रिटिश नागरिक – जिसने एक भारतीय सांसद से शादी की है – की संलिप्तता स्थापित की है.’ उन्होंने दावा किया था कि जांच से यह भी पता चलता है कि कैसे पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्रालय ने असम के एक सांसद की अपने देश में यात्रा को सुगम बनाया. गोगोई ने पूर्व में दावा किया था कि मुख्यमंत्री द्वारा लगाए गए आरोप ”बॉलीवुड की किसी सी-ग्रेड फिल्म” की तरह हैं, जो फ्लॉप हो जाएगी क्योंकि असम के लोग सब कुछ समझते हैं.

जुबिन के अंतिम समय में उनके साथ मौजूद 8 लोगों में से 7 ने अभी तक सीआईडी के समन का जवाब नहीं दिया : हिमंत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि सिंगापुर में गायक जुबिन गर्ग के अंतिम क्षणों में उनके साथ मौजूद आठ लोगों में से एक को छोड़कर, सात अन्य ने अभी तक सीआईडी ??के समन का जवाब नहीं दिया है. शर्मा ने कहा कि 19 सितंबर को समुद्र में तैरते समय गर्ग की मृत्यु के समय नौका पर मौजूद रूपकमल कालिता ने मृत्यु की जांच कर रही एसआईटी के समन का जवाब दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कालिता मंगलवार को गुवाहाटी आएंगे. उन्होंने कहा कि हालांकि, सात अन्य लोगों ने जांच में मदद के लिए असम आने के बारे में कुछ नहीं कहा है.

शर्मा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ”हम उन पर दबाव बनाए रखेंगे… वे जितनी जल्दी आएंगे, हम जांच पूरी कर पाएँगे. हम उन्हें सहयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे.” उन्होंने कहा, ”हमारा मानना ??है कि अगर एक व्यक्ति आता है, तो बाकी लोग भी आएंगे.” उन्होंने यह भी कहा कि असम पुलिस को जांच के लिए सिंगापुर जाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि पारस्परिक कानूनी सहायता संधि (एमएलएटी) के तहत, ‘सिंगापुर पुलिस जो भी सबूत एकत्र करेगी, वह हमारे साथ साझा किया जाएगा.’ मुख्यमंत्री ने कहा, ”हमारा अनुरोध सिंगापुर को पहले ही भेज दिया गया है, लेकिन कोई भी विदेशी देश किसी अन्य देश की पुलिस को अपनी धरती पर जांच करने की अनुमति नहीं देगा.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button