बेकाबू एंबुलेंस पलटने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 17 Oct 2025 12:32 PM
बेकाबू एंबुलेंस पलटने से एक महिला समेत चार लोगों की मौत…

ऑडियो सुनें

सीतापुर: सीतापुर जिले में शुक्रवार को सुबह टायर फटने के बाद बेकाबू हुई एक एंबुलेंस कुछ लोगों को टक्कर मारने के बाद पलट गई, जिससे एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह करीब छह बजे हुआ। एम्बुलेंस उत्तराखंड से एक मरीज को वाराणसी ले जा रही थी, तभी अचानक उसका एक टायर फट गया और वह बेकाबू हो गई।

पुलिस ने बताया कि बेकाबू एम्बुलेंस ने एक महिला और उसके बच्चे समेत तीन लोगों को कुचल दिया और सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में महिला और एम्बुलेंस में बैठे तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एम्बुलेंस में मरने वाले तीन लोगों की पहचान देहरादून के मरीज विशाल पांडेय (40), एंबुलेंस चालक गुरमीत (42) और उनके साथ मौजूद एक अनजान व्यöि के रूप में हुई है। एंबुलेंस की चपेट में आई करीब 40 साल की महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जबकि हादसे में घायल 12 साल की लड़की और एक अन्य व्यöि को स्थानीय लोगों की मदद से अटरिया के सामुदायिक स्­वास्­थ्­य केन्­द्र (सीएचसी) ले जाया गया।

अटरिया पुलिस ने बताया कि शुरूआती इलाज के बाद उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, इसलिए दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दुर्गेश ंिसह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्­होंने कहा कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने बहाल किया। ंिसह ने यहां कहा कि घटना की जांच चल रही है और बाकी मृतकों की जल्द ही पहचान कर ली जाएगी। परिवारों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 World Rabies Day 2026 : छत्तीसगढ़ में रेबीज से होती हैं औसतन 400 मौतें सालाना, अस्पतालों में इंजेक्शन का अभाव, 30651 आवारा कुत्तों की नसबंदी, 34 एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर चल रहे
  2. 2 महंगाई का बड़ा झटका : एसी, टीवी, वाशिंग मशीन अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे, दामों में 8% तक बढ़ोतरी, जानिए कौन सी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  3. 3 बड़ी खबर : राहुल गांधी ‘देशद्रोही आचरण’ कर रहे, माफी मांगें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, चुनाव आयोग का बचाव किया, प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
  4. 4 प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद: मंत्री ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोले- परिवार को गाली देने पर खोया आपा
By navabharat digital