प्रधानमंत्री मोदी ने त्योहारों में स्वदेशी उत्पाद खरीदने का किया आग्रह
प्रतीकात्मक तस्वीर
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नागरिकों से स्वदेशी उत्पाद खरीदकर और 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत का जश्न मनाकर त्योहार मनाने का आग्रह किया. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”आइए इस त्योहारी मौसम को 140 करोड़ भारतीयों की कड़ी मेहनत, रचनात्मकता और नवाचार का जश्न मनाकर मनाएं.” प्रधानमंत्री ने कहा, ”आइए, हम भारतीय उत्पाद खरीदें और कहें – गर्व से कहो यह स्वदेशी है.” उन्होंने नागरिकों से यह आग्रह भी किया कि वे त्योहारों के मौसम में अपनी खरीदारी सोशल मीडिया पर साझा करें. प्रधानमंत्री ने कहा, ”आपने जो भी खरीदा है, उसे सोशल मीडिया पर भी साझा करें. इस तरह आप दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे.”
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 खास खबर : RTO ने 15 सेवाओं की फीस बढ़ाई, कैब और टैक्सी का परमिट 1500 से बढ़कर 4 हजार रुपये, SC-ST वर्ग को छूट, जानिए कौन से सेवा कितनी महंगी हुई?
- 2 झीरम घाटी कांड : न्यायिक फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा आदिवासी समाज, कानूनी लड़ाई के लिए गांव-गांव से जुटाया जायेगा चंदा
- 3 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे छत्तीसगढ़ कैंसर सम्मेलन का किया शुभारंभ, उपचार में समग्र दृष्टिकोण पर जोर
- 4 DUSU Election Results 2026: अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर शौकीन ने चौंकाया
नवभारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार। निष्पक्ष पत्रकारिता एवं ताज़ा राजनीतिक/सामाजिक घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्टिंग।
Navabharat News App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस, क्रिकेट और खेल की ताज़ा ख़बरें पढ़ें।