ममता बनर्जी ने उदयपुर में हुई हत्या और हिंसा की निंदा की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Jun 2022 01:02 PM
ममता बनर्जी ने उदयपुर में हुई हत्या और हिंसा की निंदा की
ऑडियो सुनें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजस्थान के उदयपुर में एक दजर्Þी की हत्या की बुधवार को ंिनदा करते हुए कहा कि ंिहसा और चरमपंथ अस्वीकार्य है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘ ंिहसा और चरमपंथ अस्वीकार्य है, चाहे कुछ भी हो। उदयपुर में जो हुआ उसकी मैं ंिनदा करती हूं।

कानून अपना काम करेंगे। मैं लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करती हूं।’’ गौरतलब है कि उदयपुर में मंगलवार को दो लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से एक दर्जी की हत्या कर दी थी और उसका वीडियो सार्वजनिक करते हुए कहा कि वे ‘‘इस्लाम के अपमान’’ का बदला ले रहे हैं।

इसके बाद उदयपुर में ंिहसा के छुटपुट मामले हुए हैं। जिले के सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। राज्यभर में 24 घंटे के लिये मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है और आगामी एक माह के लिये प्रदेश में निषेधाज्ञा लगा दी गई है। आरोपियों ने आॅनलाइन पोस्ट किए गए वीडियो में जुर्म कबूल किया है और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav