महाराष्ट्र कैबिनेट ने विश्व कप जीतने के लिए भारतीय महिला टीम को बधाई दी, नकद पुरस्कार की घोषणा की

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 04 Nov 2025 03:05 PM
महाराष्ट्र कैबिनेट ने विश्व कप जीतने के लिए भारतीय महिला टीम को बधाई दी, नकद पुरस्कार की घोषणा की
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र कैबिनेट ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पहली बार आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने पर मंगलवार को बधाई दी। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि कैबिनेट ने विश्व कप जीत में योगदान के लिए महाराष्ट्र की खिलाड़ियों स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और राधा यादव को नकद पुरस्कार देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। हालांकि इसमें राशि का ज़क्रि नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में टीम को बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया गया। बयान में कहा गया है कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ ंिशदे और अजीत पवार ने भी टीम की इस उपलब्धि को सराहा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार रात नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर अपना पहला आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप जीता।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital