रसोई गैस की कीमत इतनी बढ़ गई कि लोग सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jun 2022 10:30 PM
रसोई गैस की कीमत इतनी बढ़ गई कि लोग सिलेंडर नहीं भरवा पा रहे हैं: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने रसोई गैस की कीमतों में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी कर दी है कि आम लोग अपना घरेलू गैस सिलेंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत हुई.

पेट्रोल पंप से लेकर अखबार तक, इस योजना पर करोड़ों रूपए खर्च किये गए, फिर 10 अगस्त 2021 को उज्ज्वला 2.0 की शुरूआत की गयी और जनता के टैक्स के करोड़ों रूपये फिर से विज्ञापनों पर उड़ाए गए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर धीरे-धीरे सिंिलडर के दाम बढ़ाए गए और आज एक सिलेंडर भराने की कीमत 1000 रुपये हो चुकी है. मैंने कहा था कि प्रधानमंत्री जी ने दो ​हिंदुस्तान बना दिये हैं, एक अमीरों का और एक गरीबों का.’’

राहुल ने यह भी कहा, ‘‘अपनी एक रैली में, चूल्हे पर खाना बनाने वाली माताओं के लिए प्रधानमंत्री जी कुछ ज़्यादा भावुक हो गए थे, लेकिन आज सिŸर्फ एक वर्ष (2021-22) में ही 3.59 करोड़ लोगों को चूल्हा फूंकने पर मजबूर कर दिया है.’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसी विषय पर ट्वीट किया, ‘‘आज देश में दो भारत बन चुके हैं. एक जहां ‘‘विषगुरु’’ के कुछ चुंिनदा मित्र रोजÞ और अमीर होते जा रहे हैं, दूसरा जहां देश के आम लोग अपना घरेलू गैस सिलेंडर भी नहीं भरवा पा रहे हैं.’’ रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के बीच सूचना के अधिकार से खुलासा हुआ है कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीन तेल मार्केंिटग कंपनियों के कुल 3.59 करोड़ घरेलू गैस कनेक्शन धारकों ने पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान एक भी सिलेंडर नहीं भराया. वहीं, 1.20 करोड़ ग्राहकों ने पूरे साल में केवल एक सिलेंडर भराया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu