सूरजपुर: निजी स्कूल की शिक्षिका ने दंडित करने के लिए छात्र को पेड़ से लटकाया, स्कूल को नोटिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Nov 2025 06:34 PM
सूरजपुर: निजी स्कूल की शिक्षिका ने दंडित करने के लिए छात्र को पेड़ से लटकाया, स्कूल को नोटिस
ऑडियो सुनें

सूरजपुर. छत्तीसग­ढ़ के सूरजपुर जिले के एक निजी स्कूल में पांच वर्षीय छात्र को उसकी शिक्षिका ने दंडित करने के लिए कथित तौर पर पेड़ से लटका दिया. इस घटना को लेकर अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद शिक्षिका को स्कूल से निकाल दिया गया है.

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पंच वर्षीय बच्चे को उसकी टी-शर्ट में रस्सी बांधकर पेड़े की एक टहनी से लटकाया गया है. मौके पर दो महिलाएं मौजूद हैं, जो इसे रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति को डांट रही हैं.
सोमवार को स्कूल के ‘केजी-टू’ के एक छात्र के इस वीडियो के सामने आने के बाद सूरजपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) अजय मिश्रा ने बताया कि रामानुज नगर ब्लॉक के नारायणपुर गांव में स्थित स्कूल में शिक्षा विभाग के दल को तत्काल जांच के लिए भेजा गया है.

मिश्रा ने बताया कि सोमवार शाम को मिली शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है तथा दो दिन में जवाब मांगा गया है. उन्होंने बताया कि स्कूल का जवाब मिलने के बाद नियमों के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्कूल के संचालक सुभाष शिवहरे ने शिक्षिका की इस हरकत को सही ठहराने की कोशिश की और संवाददाताओं को बताया कि शिक्षिका ने बच्चे को अनुशासित करने के लिए ऐसा किया था.

उन्होंने कहा, ”जब यह घटना हुई तब मैं वहां मौजूद नहीं था. डीईओ कार्यालय से जानकारी मिलने के बाद मैं आज यहां आया हूं. जानकारी मिली है कि शिक्षिका ने बच्चे को डराने और प­ढ़ाई करने के लिए उसकी टी-शर्ट का इस्तेमाल करके उसे पेड़ से लटकाने की कोशिश की.” शिवहरे ने कहा कि बच्चा कक्षा में शैतानी कर रहा था और दूसरे बच्चों को मार रहा था, इसलिए शिक्षिका ने उसे अनुशासन में रखने की कोशिश की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu