पाकिस्तानी युगल भागकर कच्छ पहुंचा, बीएसएफ ने हिरासत में लिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Nov 2025 09:24 PM
पाकिस्तानी युगल भागकर कच्छ पहुंचा, बीएसएफ ने हिरासत में लिया
ऑडियो सुनें

कच्छ. पाकिस्तानी हिंदू प्रेमी-प्रेमिका शादी करने के लिए अपने परिवारों के विरोध का सामना करते हुए अपने घर से कथित तौर पर भागने के बाद गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा तक पहुंच गए जहां सुरक्षा बलों ने उन्हें हिरासत में ले लिया.
पुलिस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने के बाद यहां पहुंचे पोपट (24) और गौरी (20) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने हिरासत में ले लिया.

बालासर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पोपट और गौरी अंतरराष्ट्रीय सीमा से आठ किलोमीटर दूर पाकिस्तान के मीठी गांव स्थित अपने घरों से रविवार रात भाग गए थे. उन्होंने बताया कि दोनों ने पैदल ही यह दूरी तय की थी. अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने खंभा संख्या 1016 के समीप गश्त के दौरान दोनों को हिरासत में लिया.

अधिकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान युगल ने बताया कि उनके परिवार उनकी शादी के खिलाफ थे जिस वजह से वे घर से भाग आए. उन्होंने कहा कि दोनों को केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच के लिए भुज स्थित संयुक्त पूछताछ केंद्र में ले जाया जाएगा, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. पुलिस के मुताबिक, दो महीने में यह दूसरी ऐसी घटना है और इससे पहले आठ अक्टूबर को भी दो लोगों को सीमा पर इसी तरह हिरासत में लिया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu