शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने दिया सरप्राइज, पत्नी के साथ फोटो शेयर कर बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 29 Nov 2025 12:25 PM
शादी की दूसरी सालगिरह पर रणदीप हुड्डा ने दिया सरप्राइज, पत्नी के साथ फोटो शेयर कर बताया जल्द बनेंगे पैरेंट्स
ऑडियो सुनें

मुंबई:अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में जानकारी दी है कि वह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। आइए देखते हैं उनकी पोस्ट में और क्या है?

रणदीप हुड्डा की पोस्ट में क्या है?

इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा ने अपनी पत्नी लिन लैशराम के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों पति-पत्नी जंगल में अलाव के पास बैठे हैं। दोनों मुस्कुराते हुए एक-दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अभिनेता ने लिखा ‘प्यार और रोमांच के दो साल और अब नन्हा मुन्ना आने वाला है।’ कैप्शन में उन्होंने दिल वाला इमोजी बनाया है। रणदीप हुड्डा ने जैसे ही यह पोस्ट शेयर की, वैसे ही यह वायरल हो गई है।

कौन हैं रणदीप हुड्डा की पत्नी?

बता दें कि रणदीप हुड्डा ने 29 नवंबर 2023 को लिन लैशराम के साथ शादी की थी। उन्होंने मैतेई परंपरा से मणिपुर के इम्फाल में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने मुंबई में रिसेप्शन दिया था। रणदीप हुड्डा की पत्नी लिन लैशराम अभिनेत्री हैं। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह फिल्म ‘जाने जान’ 2023 में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘मैरी कॉम’ में काम किया था। वह मॉडल और कारोबारी भी हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital