मणिपुर: कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की सख्या 24 और 38 लोग अब भी लापता

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Jul 2022 02:10 PM
मणिपुर: कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की सख्या 24 और 38 लोग अब भी लापता

ऑडियो सुनें

गुवाहाटीः मणिपुर के नोनी जिले में रेलवे कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 24 हो गई. इनमें टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवान शामिल हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुवाहाटी में सैन्य प्रवक्ता के हवाले से बताया कि 38 लोग अब भी लापता है. राहत और बचाव कार्य तेज करने के लिए कई और टीमों को लगाया गया है. सेना, असम राइफल्स, टेरिटोरियल आर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान लगातार मलबे में जिंदगियां ढूंढने में जुटे हुए हैं. इस बीच, मणिपुर में घटनास्थल के नजदीक एक और भूस्खलन हुआ है.

पीटीआई के मुताबिक, सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए वॉल रडार का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके अलावा खोजी कुत्तों के दस्ते को भी लगाया गया है. अब तक टेरिटोरियल आर्मी के 13 जवान और 5 नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. टेरिटोरियल आर्मी के 18 जवानों और 6 सिविलियंस के शव अब तक बरामद हुए हैं. उन्होंने बताया कि टेरिटोरियल आर्मी के 12 जवान और 26 नागरिक अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश का काम जोरशोर से किया जा रहा है.

By Nandkishoryadav