सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 13 Dec 2025 03:09 PM
सात बार के सांसद पंकज चौधरी ने यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक
ऑडियो सुनें

लखनऊ: यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी ने शनिवार को नामांकन कर दिया। अब अध्यक्ष पद के लिए उनका नाम करीब तय माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण व भाजपा नेता स्मृति ईरानी प्रस्तावक बने।

बता दें कि दोपहर में 12 बजे से ही लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति, मंत्री दारा सिंह चौहान, बाबू राम निषाद, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे गए। वहीं, थोड़ी देर बाद विनोद तावड़े, पीयूष गोयल, पंकज चौधरी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यालय पहुंचे।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा इन्हें प्रदेश में पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। उनके चेहरे पर दांव लगाने का मकसद आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के पीडीए के दांव को कमजोर करने की कोशिश भी मानी जा रही है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर कहा, “आज भाजपा के सभी सांसदों को बुलाया गया है, प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है, उसमें सबको बुलाया गया है। अब आगे पार्टी तय करेगी किसको पर्चा दाखिल करना है, किसे नहीं।”

पंकज कुर्मी (ओबीसी) समुदाय से आते हैं, जो यूपी में एक बड़ा और महत्वपूर्ण वोट बैंक है। यूं तो पार्टी में पहले से ही कई बड़े ओबीसी चेहरे हैं पर पंकज पर दांव नई ऊर्जा और सोच ला सकती है।

वहीं, बीते शुक्रवार यानी 12 दिसंबर को बीएल संतोष की अगुआई में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने चुनाव की प्रक्रिया को लेकर बैठक भी की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital