जालंधर के कई विद्यालयों में बम की धमकी, परिसरों को खाली कराया गया

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 15 Dec 2025 03:08 PM
जालंधर के कई विद्यालयों में बम की धमकी, परिसरों को खाली कराया गया
ऑडियो सुनें

जालंधर: जालंधर के कई विद्यालयों में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और प्राधिकारियों ने छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला एवं सुरक्षा उपायों को लागू करने की कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। एक अभिभावक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें बताया गया था कि बिजली संबंधी कुछ गड़बड़ी हुई है और हमें अपने बच्चों को स्कूल से लेने के लिए कहा गया।’’

केएमवी स्कूल में मौजूद सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (उत्तर) संजय कुमार ने कहा, “स्कूल के प्रधानाचार्य के ईमेल पर धमकी मिली थी कि इमारत को बम से उड़ा दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कूल परिसर की तलाशी ली। कुमार ने कहा, “विध्वंस रोधी दल ने भी परिसर की जांच की, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।”

उन्होंने बताया कि अन्य विद्यालयों को भी बम संबंधी इसी तरह की धमकियां मिली हैं। एसीपी ने कहा कि साइबर पुलिस की टीम ईमेल के स्रोत का पता लगा रही हैं। इससे पहले 12 दिसंबर को अमृतसर के कई विद्यालयों में बम की धमकी मिली थी, जो बाद में फर्जी साबित हुई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital