ओडिशा पुलिस ने निवेशकों से 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपति को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 16 Dec 2025 08:17 PM
ओडिशा पुलिस ने निवेशकों से 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने वाले दंपति को किया गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने शेयर ट्रेंिडग के नाम पर निवेशकों से 20 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दंपति को गिरफ्तार किया है. एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई.

बयान में कहा गया है कि क्योंझर जिले के आनंदपुर पुलिस थाने के तंगर गांव के रहने वाले चंद्र शेखर साहू और झरना साहू नामक दंपति को 12 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था और मंगलवार को ट्रांजिट रिमांड पर ओडिशा लाया गया. महानदी कोलफील्ड लिमिटेड के एक कर्मचारी जयंत मिश्रा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया. आरोपियों ने अपनी कंपनी द्वारा शुरू की गई आकर्षक योजनाओं के माध्यम से लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया जिसमें ढाई साल के भीतर उनकी निवेशित राशि को दोगुना करने का वादा किया गया था.

दंपति ने दो कार्यालय खोले थे, एक तालचर के हांडीधुआ में और दूसरा भुवनेश्वर के पटिया में. इन्होंने लोगों से वादा किया था कि उनका पैसा रियल एस्टेट, रिटेल मार्ट, मोती की खेती, मछली पालन और होटल व्यवसाय में निवेश किया जा रहा है. बयान में कहा गया है कि उन्होंने ओडिशा, बेंगलुरु, मद्रास, दिल्ली और अन्य स्थानों के निवेशकों से लगभग 20 करोड़ रुपये जुटाए थे. चंद्र शेखर साहू एमसीएल में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में काम कर रहे थे और बाद में उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और 2021 में एक कंपनी खोली, जिसके वे एमडी बन गए और अपनी पत्नी को निदेशक बनाया.

बयान में कहा गया है, “गिरफ्तार किए गए दोनों व्यक्तियों के निजी खातों में निवेशकों का पैसा भी जमा था. जांच के दौरान, फर्जी समझौते, विभिन्न कंपनियों की सावधि जमा रसीदें और मोबाइल फोन जैसे आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं. आगे की जांच जारी है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu