भूकंप के झटकों से दहला अमेरिका का ओरेगॉन, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 रही

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 16 Jan 2026 11:21 AM
भूकंप के झटकों से दहला अमेरिका का ओरेगॉन, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 रही
ऑडियो सुनें

वॉशिंगटन: अमेरिका के ओरेगॉन इलाके के तटीय क्षेत्र में गुरुवार को भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप के इन झटकों की तीव्रता 6.2 रही। हालांकि इसमें अभी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किलोमीटर अंदर था। नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर द्वारा अभी तक सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

ओरेगॉन के इस इलाके में अक्सर आते हैं भूकंप

ओरेगॉन के जिस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, वह ओरेगॉन और कैलिफोर्निया की सीमा पर स्थित है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस इलाके में आने वाले अधिकतर भूकंप जमीन के भीतर होते हैं और अक्सर धरती पर महसूस नहीं होते। ओरेगॉन के जिस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए, वह ओरेगॉन और कैलिफोर्निया की सीमा पर स्थित है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस इलाके में आने वाले अधिकतर भूकंप जमीन के भीतर होते हैं और अक्सर धरती पर महसूस नहीं होते।

कास्केडिया जोन में आता है ये इलाका

इससे पहले बीते साल सितंबर में भी ओरेगॉन में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यह इलाका कास्केडिया जोन का हिस्सा है।
कास्केडिया जोन उत्तरी वैंकूवर द्वीप से लेकर उत्तरी कैलिफोर्निया तक फैला हुआ है और पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली भूकंप क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
साल 1700 में यहां 9.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था, जिससे भयंकर सुनामी आई थी। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर फिर इतनी तीव्रता का भूकंप आया और सुनामी आई तो तटीय इलाकों में भारी तबाही मच सकती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital