मुंबई की अगली महापौर सामान्य वर्ग की महिला होंगी: अधिकारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 22 Jan 2026 01:54 PM
मुंबई की अगली महापौर सामान्य वर्ग की महिला होंगी: अधिकारी
ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को निकाली गई लॉटरी के अनुसार मुंबई की अगली महापौर सामान्य वर्ग की महिला होंगी, एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, इस प्रक्रिया का शिवसेना (उबाठा) नेता और मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि इस निर्णय के लिए नियमों में किसी को सूचना दिए बिना बदलाव किया गया।

उन्होंने कहा कि पिछले दो महापौर सामान्य वर्ग से थे, इसलिए नए महापौर का चयन अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) या अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से होना चाहिए था। पेडनेकर ने कहा, ”जिस तरह से प्रक्रिया (लॉटरी) की गई, हम उसकी ंिनदा करते हैं।” लॉटरी के माध्यम से यह निर्धारित किया जाता है कि महापौर का पद किन श्रेणियों के लिए आरक्षित होगा, जैसे सामान्य, महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग। श्रेणी घोषित होने के बाद, योग्य उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करते हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका और राज्य की 28 अन्य महानगर पालिका के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital