गुजरात : बनासकांठा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 05 Jul 2022 03:27 PM
गुजरात : बनासकांठा में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक घायल
ऑडियो सुनें

पालनपुर: गुजरात के बनासकांठा जिले में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक के दूसरे ट्रक से टकरा जाने से राजस्थान के तीन लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पालनपुर तालुका पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे पालनपुर शहर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि घटना में तीन व्यक्तियों और कम से कम 20 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘राजस्थान के बाड़मेर निवासी ये लोग पड़ोसी राज्य से मवेशी लेकर अहमदाबाद की ओर जा रहे थे, तभी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और उसने सामने से आ रहे अन्य ट्रक को टक्कर मार दी।’’ उन्होंने बताया कि सभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav