सिर्फ चुनावों के वास्ते भाजपा दलितों और आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल करती है: प्रियंका गांधी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Jul 2022 07:36 PM
सिर्फ चुनावों के वास्ते भाजपा दलितों और आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल करती है: प्रियंका गांधी

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ दिखावे और चुनावों के वास्ते दलितों एवं आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल करती है. उन्होंने यह सवाल भी किया कि दलितों और आदिवासियों पर हमले की घटनाओं पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी है?

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘उप्र में एक दलित युवक को दबंगों ने बम से उड़ा दिया. मप्र में एक आदिवासी महिला को दबंगों ने जिंदा जलाया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिखावों/चुनावों के वास्ते दलितों-आदिवासियों का नाम इस्तेमाल करने वाली भाजपा ने, दलितों-आदिवासियों पर हमले की इन भयावह घटनाओं को लेकर चुप्पी क्यों साध रखी है?’’

भाजपा अपने खोखले राष्ट्रवाद से देश को खोखला कर रही : पवन खेड़ा

कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी अपने खोखले राष्ट्रवाद की आड़ में देश को खोखला करने का घिनौना खेल खेल रही है. पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने यह दावा भी किया कि जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी है.

कांग्रेस के इस आरोप पर फिलहाल भाजपा की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है. हालांकि भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रंिवद्र रैना ने सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा था कि तालिब हुसैन पत्रकार बनकर भाजपा कार्यालय में आता था. रैना ने यह भी कहा था कि ऐसा लगता है कि आतंकी भाजपा कार्यालय और नेताओं को निशाना बनाना चाहते थे.

खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, “पिछले एक सप्ताह में घटी दो घटनाओं ने भाजपा के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब कर दिया है. पहले उदयपुर हत्याकांड में शामिल एक आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता निकला. उसके बाद जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का पदाधिकारी निकला, जिसकी देश के गृह मंत्री के साथ तक तस्वीर है.” उनका कहना है, “जब वह पकड़ा गया तब वह, पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमले की योजना बना रहा था.”

उन्होंने कहा, “सोचिए, राष्ट्रवाद की बात करने वालों के लिए क्या यह शर्म की बात नहीं है? और यह कोई पहला या दूसरा मौका नहीं है जब भाजपा के नेता या कार्यकर्ता आतंकी गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं. ऐसी कई घटनाएं हैं.” खेड़ा ने दावा किया, “कÞरीब दो साल पहले जम्मू कश्मीर में एक ऐसा ही मामला सामने आया था. जब आतंकियों को हथियार मुहैया कराने के आरोप में भाजपा के पूर्व नेता एवं सरपंच तारिकÞ अहमद मीर को गिरफ्तार किया गया था. ”

कांग्रेस नेता ने कुछ अन्य मामलों का हवाला देते हुए कहा, “ऐसे में हम मीडिया के माध्यम से देश के लोगों से अपील करते हैं कि आप भाजपा के खोखले राष्ट्रवाद को पहचानिए. राष्ट्रवाद की आड़ में ये देश को खोखला करने का घिनौना खेल खेल रहे हैं.” खेड़ा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया, “नुपुर शर्मा भी आपकी पार्टी की और रियाजÞ अख्तारी भी आप ही की पार्टी का? तालिब हुसैन भी आपकी पार्टी का? खुद मुख्यधारा में रहने के लिए ऐसे कितने तत्व पाले हैं आपने?”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu