नुपुर शर्मा को धमकाने के आरोप में अजमेर दरगाह का मौलवी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 05 Jul 2022 06:52 PM
नुपुर शर्मा को धमकाने के आरोप में अजमेर दरगाह का मौलवी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

जयपुर. भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को कथित तौर पर धमकाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अजमेर दरगाह के एक खादिम (मौलवी) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी को तलाश रही है. दरगाह पुलिस थाने में सोमवार रात को एक व्यक्ति ने सलमान चिश्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. वीडियो में वह दावा करता दिख रहा है कि वह ‘नूपुर शर्मा का सिर लाने वाले को अपना घर सौंप देगा.’ वीडियो में चिश्ती ने कहा,’वह पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने पर उसको खुले आम गोली मार देते.’ चिश्ती ने वीडियो में कहा है,’ जो कोई भी उस नूपुर शर्मा का सिर लाकर देगा वह उसे अपना घर दे देगा.’

उन्होंने वीडियो में कहा ‘‘ आपको सभी मुस्लिम देशों को जवाब देना होगा. यह मैं अजमेर राजस्थान से कह रहा हूं और यह संदेश हुजूर ख्वाजा बाबा के दरबार से है.’’ दरगाह थानाधिकारी दलवीर ंिसह फौजदार ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है. उन्होंने बताया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है.

उल्लेखनीय है कि 17 जून को अजमेर दरगाह के मुख्य द्वार से कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में हाल ही में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था. हालांकि इसका वीडियो पहले से चल रहा था लेकिन उक्त गिरफ्तारियां उदयपुर में 28 जून को दर्जी कन्हैया लाल की हत्या के मामले के बाद की गईं.

इस बीच वीडियो की ंिनदा करते हुए अजमेर दरगाह के दीवान जैनुल आबेदीन अली खान के कार्यालय ने कहा कि आरोपी खादिम द्वारा वीडियो में व्यक्त किये गये इस तरह के संदेशो को दरगाह का संदेश नहीं माना जा सकता. कार्यालय ने कहा कि यह उनका अपना व्यक्तिगत बयान है और ंिनदनीय है. उल्लेखनीय है कि उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में दो मुख्य आरोपियों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण कर रहा है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu