भाजपा नेता नयनार नागेंद्रन की टिप्पणी ‘अशोभनीय और अनुचित’ : अभिनेत्री तृषा

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 16 Feb 2026 04:30 PM
भाजपा नेता नयनार नागेंद्रन की टिप्पणी ‘अशोभनीय और अनुचित’ : अभिनेत्री तृषा

ऑडियो सुनें

चेन्नई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख नयनार नागेंद्रन के एक बयान से उपजे विवाद के बाद, सोमवार को अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने उनकी टिप्पणी को ”अशोभनीय और अनुचित” बताते हुए कड़ी ंिनदा की। अभिनेत्री ने नागेंद्रन की टिप्पणी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक कानूनी बयान पोस्ट किया क्योंकि प्रदेश भाजपा प्रमुख ने अपनी टिप्पणी में अभिनेत्री का संबंध अभिनेता से नेता बने विजय के साथ जोड़ा था।

अभिनेत्री तृषा ने 15 फरवरी को अपने वकील के माध्यम से जारी किए गए एक बयान में किसी का नाम लिए बिना यह स्पष्ट किया कि उनका पूरी तरह से तटस्थ राजनीतिक रुख है और किसी भी राजनीतिक दल से उनका संबंध नहीं है। अभिनेत्री की कानूनी टीम ने कहा कि तृषा को तमिलनाडु के राजनीतिक क्षेत्र के ”एक उच्च पदस्थ व्यक्ति” से ऐसी टिप्पणी की उम्मीद नहीं थी।

नागेंद्रन तमिलनाडु विधानसभा में तिरुनेलवेली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। अभिनेत्री के कानूनी बयान में इस बात पर भी बल दिया गया कि तृषा कृष्णन ने अतीत में राजनीति के क्षेत्र को लेकर लगातार तटस्थ रुख बनाए रखा है और वर्तमान में भी ऐसा कर रही हैं। यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब नागेंद्रन ने विजय के राजनीति में आने और उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पर टिप्पणी करते हुए अभिनेत्री के बारे में एक व्यक्तिगत टिप्पणी की। नागेंद्रन की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की उपमहासचिव एवं लोकसभा सदस्य कनिमोई सहित अन्य नेताओं ने भी नागेंद्रन की आलोचना की है। विजय और तृषा ने ‘घिल्ली’ सहित कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया है।

By navabharat digital