Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 06 Mar 2026 01:12 PM
Dhurandhar Trailer: खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
ऑडियो सुनें

Dhurandhar Trailer: फिल्म ‘धुरंधर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ की भिड़ंत होने वाली थी। मगर, अब ऐसा नहीं होगा। यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। अब मेकर्स ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है, जो अब पूरा होने जा रहा है। जानिए कब दस्तक देगा ट्रेलर?

कब रिलीज होगा ट्रेलर?
बीते वर्ष रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ चंद दिनों के बाद रिलीज को तैयार है। वहीं, बात करें इसके ट्रेलर की तो तो मेकर्स कल शनिवार को ट्रेलर रिलीज कर रहे हैं। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की है। इसमें लिखा है कि ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 07 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा।

कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’?
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। फिल्म पैन इंडिया स्तर पर दस्तक देगी। इसी की तर्ज पर मेकर्स ट्रेलर भी हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज करेंगे। ट्रेलर रिलीज के एलान के साथ ही दर्शकों की खुशी देखने लायक है।

फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस
रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर’ 05 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी। दर्शकों ने इसे खूब प्यार दिया। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म महीनेभर से ज्यादा समय तक टिकी रही। सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 838.5 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई 1305.35 करोड़ रुपये रही। फिल्म का म्यूजिक भी दर्शकों को खूब पसंद आया। देखना दिलचस्प होगा कि सीक्वल को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है?

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news