मुर्मू के स्वागत वाले पोस्टर पर मोदी की तस्वीर को लेकर कांग्रेस का तंज: एक राष्ट्र, एक चित्र

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 06 Jul 2022 07:39 PM
मुर्मू के स्वागत वाले पोस्टर पर मोदी की तस्वीर को लेकर कांग्रेस का तंज: एक राष्ट्र, एक चित्र
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते हुए मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा लगाए गए पोस्टर को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह ‘एक राष्ट्र, एक चित्र’ (वन नेशन, वन फोटो) है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की जिसमें दर्शाया गया है कि मणिपुर में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चे ने मुर्मू का स्वागत करते हुए जो तस्वीर लगाई है उस पर सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर है. इसी को लेकर कटाक्ष करते हुए रमेश ने कहा, ‘‘एक राष्ट्र, एक चित्र.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu