महाराष्ट्र: परभणी जिले में मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरा, तीन लोगों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 20 Jun 2026 05:26 PM
महाराष्ट्र: परभणी जिले में मंदिर की छत का एक हिस्सा गिरा, तीन लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में परभणी जिले के यशवाड़ी गांव में शनिवार दोपहर हनुमान मंदिर की छत का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह गांव मानवत मार्ग पर स्थित है और छत्रपति संभाजीनगर से करीब 190 किलोमीटर दूर है।

एक अधिकारी ने बताया, “मंदिर के सभा-मंडप (बाहरी हॉल) की छत का हिस्सा करीब अपराह्न साढ़े तीन बजे गिर गया। पुलिस और जिला प्रशासन ने अपनी टीमें भेज दी हैं और बचाव अभियान जारी है। अब तक करीब 25 लोगों को मलबे के नीचे से बाहर निकाला जा चुका है।” वहीं, पुलिस ने बताया कि इस हादसे में अब तक कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार बचाव दल राहत कार्यों में जुटे हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav