शबरिमला में सोना चोरी होने के मामले में दोषियों को नतीजे भुगतने होंगे: चेन्निथला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 30 Jun 2026 02:59 PM
शबरिमला में सोना चोरी होने के मामले में दोषियों को नतीजे भुगतने होंगे: चेन्निथला

ऑडियो सुनें

तिरुवनंतपुरम: केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मंगलवार को कहा कि शबरिमला मंदिर से कथित तौर पर सोना गायब होने के मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे उसके कृत्यों का परिणाम भुगतना होगा। चेन्निथला ने यह भी स्पष्ट किया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही जांच राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत में चेन्निथला ने कहा कि केरल उच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है और पूरी जांच उसकी निगरानी में की जा रही है। उन्होंने कहा,” इस जांच में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। गृह मंत्री बनने के बाद से मैंने न तो एसआईटी के अधिकारियों से संपर्क किया है और न ही जांच को लेकर कोई निर्देश दिया है।”

गृह मंत्री ने कहा कि जांच स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ेगी और ”जिसने भी गलत किया है, उसे उसके परिणाम भुगतने होंगे।” चेन्निथला की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले केरल उच्च न्यायालय ने एसआईटी को इस मामले में नई प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति दी थी। एसआईटी ने बताया था कि 2025 में शबरिमला मंदिर के द्वारपाल की मूर्तियों पर दोबारा सोने की परत चढ़ाने के मामले में त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पी. एस. प्रशांत के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं।

By Nandkishoryadav