ED की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 Jul 2026 01:59 PM
ED की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली-यूपी-पंजाब में कई ठिकानों पर छापेमारी, 450 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का मामला
ऑडियो सुनें

लखनऊ: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के बुलंदशहर, दिल्ली और पंजाब में एक साथ कई ठिकानों पर छापा मारा। यह कार्रवाई करीब 450 करोड़ रुपये के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत की जा रही है।

ED के लखनऊ जोनल कार्यालय की ओर से की जा रही इस कार्रवाई में M/s Santosh Overseas Ltd. और उससे जुड़ी कंपनियों के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) द्वारा दर्ज बैंक धोखाधड़ी के मामले पर आधारित है।

आरोप है कि Santosh Overseas Ltd. ने बैंकों के एक कंसोर्टियम से करीब 450 करोड़ रुपये का ऋण लिया। ऋण राशि का निर्धारित उद्देश्य के विपरीत दुरुपयोग किया गया। इससे बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav