
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शनिवार, 25 जुलाई को घोषणा की कि पिछले 10 दिनों में हुई घटनाओं से उन्हें दुख हुआ है, जिसके कारण जनता और राजनीतिक दबाव बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे दिया है। उनके इस्तीफे पर कई सेलेब्स ने प्रतिक्रिया दी है।
प्रदर्शन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
धर्मेंद्र प्रधान का यह इस्तीफा सीजेपी के नेतृत्व में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। छात्र जून से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने नीट परीक्षा सहित प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रधान के इस्तीफे और जवाबदेही की मांग की थी।
वाणी कपूर
वाणी कपूर ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जानकारी देते हुए लिखा ‘यह पल उन उन सभी छात्रों के लिए है, जिन्होंने कोशिश जारी रखी, जिन्होंने सवाल पूछना जारी रखा, जिन्होंने उम्मीद बनाए रखी।’
फातिमा सना शेख
वहीं फातिमा सना शेख ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ‘शुक्रिया दोस्तों। कॉकरोच जनता पार्टी आपने कर दिखाया। यह जीत छात्रों के लिए है।’



