तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में मेट्रो ट्रेन में यात्रा की

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को यहां नंदनम स्थित मुख्यालय में परिचालन की समीक्षा करने के लिए मेट्रो ट्रेन में यात्रा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विजय ने दोपहर में ओमांदुरार स्टेशन से नंदनम तक मेट्रो में यात्रा की और उनके साथ अधिकारी भी थे।

मुख्यमंत्री ने यात्रा के लिए टिकट खरीदा। सूत्रों के मुताबिक, विजय पोरुर और पूनामाली मेट्रो स्टेशनों के बीच भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसी तरह उनका काठीपारा में चल रहे मेट्रो रेल कार्यों का निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button