’24 घंटे में दिमागी नक्सली सामने आए’, पी. चिदंबरम के किस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया?

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 17 Aug 2026 11:47 AM
’24 घंटे में दिमागी नक्सली सामने आए’, पी. चिदंबरम के किस बयान पर भाजपा ने कांग्रेस को घेर लिया?
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: 15 अगस्त को लाल किले के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए ‘दिमाग़ी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के बयान पर अब भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस नेता के कार्यकाल का आंकड़ा दिखाते हुए कहा कि पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम के समय 180 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में 5 हजार निर्दोष लोगों की हुई मौत हुई।

कांग्रेस नेताओं का असली चेहरा दिख रहा’
भाजपा प्रवक्ता ने इस दौरान राहुल गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आंख खोल के देख लें कांग्रेस के कार्यकाल में देश के लिए नक्सलवाद कितना बड़ा खतरा था । उन्होंने कहा, 15 अगस्त के एक दिन के बाद ही दिमागी नक्सल का चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस काल में नक्सलियों की संख्या तेजी से बढ़ी। नक्सलवाद, देश की आतंरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त को जब ‘दिमाग़ी नक्सल’ की बात कही थी तो किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन जिस तरह से कांग्रेस के नेता सामने आ रहे हैं, उससे उनका असली चेहरा दिख रहा है। बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने प्रधानमंत्री की ओर से इस शब्द के इस्तेमाल पर कहा कि उन्हें ‘दिमाग़ी नक्सल’ होने पर गर्व है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav