फर्रुखाबाद: शहर के पांचाल घाट पर सोमवार को भोर में जल भरने से पहले स्नान के दौरान एक ही परिवार के तीन लोगों सहित एक ही गांव चार लोग गंगा में डूब गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरफ उनकी तलाश में जुटी है। पानी का बहाव तेज होने से दोपहर तक उनका पता नहीं चला। शाहजहांपुर जनपद के नयागांव खुदागंज निवासी योगेश (17) पुत्र प्रमोद सक्सेना अपने चाचा विकास (25) पुत्र सोनपाल सक्सेना व चचेरे चाचा कमल (23) पुत्र सत्यपाल व गांव के अर्जुन (17) पुत्र राजेश प्रजापति के अलावा सहित दस लोगों के साथ कांवड़ लेकर पांचाल घाट रविवार देर रात पांच बाइकों से पहुंचे थे।
एक ही परिवार के तीन लोगों सहित चार कांवड़िया गंगा में डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर
Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 17 Aug 2026 02:47 PM
ऑडियो सुनें
देखते ही देखते चारों गोते खाने लगे। यह देख वहां स्नान कर रहे लोगों ने शोर मचाया लेकिन कुछ ही देर में चारों डूब गए और लापता हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने एनडीआरएफ के साथ स्थानीय गोताखोरों को भी उनकी तलाश में लगा दिया। जानकारी मिलने पर परिजन पांचाल घाट पहुंच गए। योगेश हाईस्कूल का छात्र था।
उसके परिवार मां सोनी देवी हैं। चार भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई देवेश है। विकास छह भाइयों में सबसे छोटा था। वह इंटरमीडिएट पास करने के बाद आईटीआई कर रहा था। कमल तीन भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई गुड्डू और अवनीश हैं। मां विमला देवी रो-रोकर बेहाल हो गईं। बताया गया कि देवेश, विकास व अर्जुन पानी बताशे का ठेला भी लगाते थे। उनके साथ गांव का विक्की भी आया था। वह भी स्नान कर रहा था। सीओ सिटी अभय वर्मा ने बताया कि डूबे हुए चारों लोगों की तलाश की जा रही है। गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोका जाता है।
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Know this before drinking Tea: सर्दियों में अदरक वाली चाय लोगों की पहली पसंद: ज्यादा सेवन से शरीर को हो सकते हैं ये नुकसान
- 2 मंडी बोर्ड : बिना सरकारी जांच वाली मशीनें तय करेंगी किसान की उपज का भाव, 14 मंडियों की एआई ग्रेन एनालाइजर खरीदी में नियमों की अनदेखी
- 3 अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वालों में आमने-सामने का मुकाबला करने की हिम्मत नहीं: योगी
- 4 प्रेमिका की मौत के मामले में बंद कारोबारी बॉयफ्रेंड ने जेल में किया सुसाइड, 10वीं मंजिल से गिरकर हुई थी समरीन की मौत ..लव स्टोरी का दुर्भाग्यपूर्ण अंत
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav