#AsianGames2026 भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आज हुए एक मैच में मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। भारतीय हॉकी के लिए एशियन गेम्स 2026 ऐतिहासिक बन गया है। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एक ही एशियाड में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत का एशियाड 2026 का सफर खत्म हो गया। भारत ने कुल 85 पदक जीते।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलयेशिया को 5-1 से हराकर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत ने इसके साथ 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी टिकट पक्का कर लिया है। एशियाड में पहली बार हुआ है जब भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। यह पहली बार है जब भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाड में अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया है। भारत ने इससे पहले 2023 हांगझू एशियन गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीता था।
भारतीय हॉकी के लिए एशियन गेम्स 2026 ऐतिहासिक बन गया है। भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने एक ही एशियाड में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया। इसके साथ ही दोनों टीमों ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया। 1982 से महिला हॉकी एशियन गेम्स का हिस्सा है, जबकि पुरुष हॉकी 1958 से एशियन गेम्स का हिस्सा है। 1982 से अब तक 44 साल में यह पहली बार है जब भारत की पुरुष और महिला दोनों हॉकी टीमों ने एक ही एशियन गेम्स में स्वर्ण जीता और साथ-साथ ओलंपिक का टिकट कटाया।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने फाइनल में मौजूदा चैंपियन और ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की ओर से लालरेमसियामी ने अपने 200वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 10वें मिनट में मैदानी गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय डिफेंस ने चीन के लगातार हमलों का मजबूती से सामना किया।
आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में भारत को कुछ खेलों में कामयाबी तो कुछ में निराशा हाथ लगी है. वहीं कई खेल ऐसे हैं, जिसमें भारत ने पहली बार मेडल जीता. भारतीय एथलीट्स ने 14 दिन के सफल अभियान के बाद कुल 85 मेडल अपने नाम किए, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. इस प्रदर्शन के साथ भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर पहुंच गया है. आइए आपको बताते हैं किन खिलाड़ियों ने देश को मेडल जिताए हैं.
भारत के नाम 21 गोल्ड
भारत पुरुष हॉकी ने गोल्ड जीता, फाइनल में मलेशिया को 5-1 से हराया.
रेसलिंग में अमन सहरावत ने पुरुषों के फ़्रीस्टाइल 57kg फाइनल में हान कोंग सोंग को हराकर गोल्ड जीता.
आर्चरी में कुमकुम मोहोद ने रिकर्व महिला इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता.
गोल्फ में प्रणवी उर्स ने महिला इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता.
क्रिकेट में भारत ने पुरुषों के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता.
भारत ने महिला हॉकी में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीता.
बॉक्सिंग में अंकुश ने पुरुषों के 80kg इवेंट में गोल्ड मेडल जीता.
रेसलिंग में सुजीत ने 65kg इवेंट में गोल्ड मेडल जीता.
बॉक्सिंग में ही भारत को एक और गोल्ड मेडल मिल गया है. परवीन हुड्डा ने ये सफलता हासिल की.
बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया.
आर्चरी के महिला रिकर्व इवेंट में भारत ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है. ये गेम्स में भारत का 11वां गोल्ड है.
ट्रैप शूटिंग मिक्स्ड इवेंट में भी भारत को गोल्ड मेडल मिल गया.
आर्चरी में भारत को 3 गोल्ड मिले हैं. भारत ने पहले महिला कंपाउंड टीम इवेंट में गोल्ड जीता. फिर मिक्स्ड टीम कंपाउंट इवेंट का गोल्ड मेडल अपने नाम किया. अंत में मेंस कंपाउंड टीम इवेंट का गोल्ड भी जीता.
किरण पहल, एम.आर. पूवम्मा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज ने 4×400 मीटर रिले टीम ने भारत के लिए गोल्ड जीता.
नीरू ढांढा ने महिला ट्रैप शूटिंग में भारत को गोल्ड मेडल दिलाया.
भारत ने कबड्डी में पहले महिला और फिर पुरुषों के इवेंट में कुल 2 गोल्ड मेडल जीते.
सुरुचि और कमलजीत ने शूटिंग के 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया
भारत ने महिला क्रिकेट में श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल मैच में बड़ी जीत दर्ज की. ये भारत का पहला ही गोल्ड मेडल है.
भारत के सिल्वर मेडल
रेसलिंग में अंतिम पंघाल ने महिलाओं की 53kg कैटेगरी में सिल्वर जीता, फ़ाइनल में जापान की मो कियोका से हार गईं.
गोल्फ में प्रणवी उर्स, अदिति अशोक और दीक्षा डागर ने महिला टीम इवेंट में सिल्वर जीता.
आर्चरी में मेंस टीम रिकर्व इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल हासिल किया है.
आर्चरी में मिक्स्ड टीम रिकर्व इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल मिला है.
भारत ने 11वें दिन बॉक्सिंग में 2 ब्रॉन्ज जीते. पहला ब्रॉन्ज महिलाओं के 60 KG कैटेगरी में प्रिया घांघस ने जीता वहीं दूसरा गोल्ड मेडल मेंस 90 KG कैटेगरी में कपिल ने जीता.
यश वीर सिंह ने मेंस जैवलिन थ्रो में कुछ हद तक नीरज चोपड़ा की कमी पूरी की और सिल्वर मेडल जीता.
मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में लॉन्ग जंप का सिल्वर मेडल जीता.
गुलवीर सिंह ने फिर से कमाल किया और 1500 मीटर में सिल्वर मेडल जीता.
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में 25 मीटर एयर पिस्टल विमेंस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है. भारत को ये मेडल ईशा सिंह ने दिलाया.
महिलाओं की लॉन्ग जंप में एंसी सोजन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है. वो आखिरी जंप में गोल्ड से चूक गईं.
पुरुषों की हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने भी सिल्वर मेडल पर अपना नाम लिखवाया.
भारत की अनाहत सिंह ने स्क्वॉश के विमेंस सिंगल्स इवेंट में सिल्वर जीता. एशियन गेम्स में वो भारत के लिए विमेंस सिंगल्स में मेडल जीतने वाली जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल के बाद तीसरी भारतीय हैं.
भारत के अभय सिंह ने स्क्वॉश के मेंस सिंगल्स इवेंट में सिल्वर जीता. एशियन गेम्स में वो भारत के लिए मेंस सिंगल्स में मेडल जीतने वाले सौरभ घोषाल के बाद दूसरे भारतीय हैं.
एशियन गेम्स 2026 में भारत की वुशू खिलाड़ी रोशिबिना देवी ने सिल्वर मेडल जीता है. उन्होंने महिलाओं के 60 किलो इवेंट में ये कमाल किया. फाइनल में रोशिबिना को चीनी खिलाड़ी ने हराया.
एशियन गेम्स 2026 में वेटलिफ्टिंग के अभियान की शुरुआत मीराबाई चानू की शानदार जीत के साथ हुई. उन्होंने महिलाओं के 49 KG कैटेगरी में 198 किलो वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता.
महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा विनोद ने सिल्वर मेडल जीता.
महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में इलावेनिल वलारिवन ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल टीम इवमेंट में रुद्रांक्ष पाटिल, पार्थ माने और हिमांशु ढिल्लन के नाम सिल्वर मेडल हुआ.
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में हिमांशु ढिल्लन ने सिल्वर मेडल जीता.
शूटिंग में पुरुषों की 50m राइफल 3P में भारत को सिल्वर मेडल मिला.
एथलेटिक्स में 10,000m रेस में गुलवीर सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया.
शूटिंग में महिलाओं के राइफल थ्री पोजिशन कम्पटीशन में भारत ने टीम इवेंट का सिल्वर मेडल जीता.
डिस्टेंस रनर सावन बरवाल ने मेंस मैराथन में सिल्वर मेडल जीता.
तजिंदरपाल सिंह तूर ने पुरुषों के शॉट पुट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
नितेश सिवाच ने GR 97kg कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.
भारत के ब्रॉन्ज मेडल
आर्चरी में नीरज चौहान ने रिकर्व पुरुष इंडिविजुअल इवेंट में ब्रॉन्ज जीता.
रेसलिंग में दीपक पूनिया ने पुरुषों की फ़्रीस्टाइल 97kg कैटेगरी में गंखुयाग गनबातार को हराकर ब्रॉन्ज जीता.
सेलिंग में भारत की नेत्रा कुमानन ने महिलाओं की डिंगी रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
सेलिंग के स्किफ इवेंट में भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मिला है.
पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर रेस में भी ब्रॉन्ज जीत लिया.
रोहित यादव ने मेंस जैवलिन थ्रो में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
हरिता भद्रा ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में पीटी उषा का दशकों पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और ब्रॉन्ज जीता
भारत ने कुराश में महिलाओं के 78 KG इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत के लिए ये मेडल पिंकी बलहारा ने जीता.
पुरुषों के डिकैथलॉन में एक बार फिर तेजस्विन शंकर पोडियम पर पहुंचे, उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला.
महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपल चेज में पारुल चौधरी ने अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए ब्रॉन्ज पर नाम लिखवाया.
महिलाओं की 200 मीटर में हरिता भद्रा ने हैरतअंगेज रेस के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया
अनंत जीत सिंह नरूका और परिनाज धालीवाल ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. इन दोनों खिलाड़ियों ने मिक्स्ड स्कीड टीम इवेंट में ये मेडल जीता.
भारत ने रोइंग के मेंस डबल्स स्क्ल्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारत के लिए ये ब्रॉन्ज सलमान खान और सतनाम सिंह की जोड़ी ने हासिल किया.
शूटिंग के मेंस स्कीट इवेंट में भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारत के लिए शूटिंग के मेंस स्कीट टीम इवेंट में अनंत जीत सिंह नारूका, मैराज खान और भावतेग सिंह गिल ने मिलकर ब्रॉन्ज जीता.
भारत के जय मीणा ने सॉफ्ट बॉल टेनिस में ब्रॉन्ज मेडल जीता.
भारत ने विमेंस स्कीट टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता है. राइजा ढिल्लन, माहेश्वरी चौहान और पारिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने 331 अंक स्कोर कर ब्रॉन्ज जीता.
पुरुष 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत इवेंट में रुद्रांक्ष पाटिल ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 60 किलो ग्राम वर्ग में सुचिका तारियाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. ये भारत का एशियन गेम्स में पहला MMA मेडल है.
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता. उनको सेमीफाइनल में चीन के हाथों 1-3 से हार का सामना करना पड़ा.
एथलेटिक्स के शॉट पुट इवेंट में मनप्रीत कौर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.
एथलेटिक्स में ही पोल वॉल्ट इवेंट में बरनिका इलांगोवन ने एतिहासिक ब्रॉन्ज मेडल जीता.
टेबल टेनिस के मिक्स्ड डबल्स इवेंट में दिया और मानुष ने ब्रॉन्ज मेडल जीता
प्राची चौधरी – महिलाओं की 400 मीटर – ब्रॉन्ज मेडल.
जोशना/सेंथिलकुमार – स्क्वॉश – मिश्रित युगल – ब्रॉन्ज मेडल.
स्क्वॉश के पुरुष टीम इवेंट के सेमीफाइनल में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.