VIDEO : टोयोटा की ईवी पर गिरी 760 किलो की कारावैन, क्या हॉल हुआ, खुद ही देख लीजिए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 04 Oct 2026 07:08 PM
VIDEO : टोयोटा की ईवी पर गिरी 760 किलो की कारावैन, क्या हॉल हुआ, खुद ही देख लीजिए

ऑडियो सुनें

अगर आप इस दीवाली कार लेने का सोच रहे हैं तो आपकी एक बड़ी पसंद यह होगी कि कार बेहद मजबूत हो। बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं हमें इसी के लिए प्रेरित करती हैं लेकिन दुनिया की बड़ी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने आपकी इस चिंता को दूर कर दिया है। कंपनी ने बेहद मजबूत और सु​रक्षित कार टोयोटा Hilux EV लांच किया है। कल इसकी मजबूती का परीक्षण किया गया। टोयोटा हाइलक्स की जब भी बात होती है, तो लोग इसे ड्यूरेबिलिटी के लिए जानते हैं. 23 साल पहले एक स्टंट ने हाइलक्स को ऐसी पहचान दिलाई थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है.

अब टोयोटा ने उसी पुराने स्टंट को नए अंदाज में दोहराया है. इस बार 9 मीटर की ऊंचाई से 760 किलोग्राम की कारावैन को नई Hilux EV के ऊपर गिराया गया है. हाल में ही टोयोटा हाइलक्स (Toyota Hilux) का नया जनरेशन लॉन्च हुआ है, जो इस लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक की 9वीं जनरेशन है. टोयोटा ने इस कार की ड्यूरेबिलिटी को दिखाने के लिए एक स्टंट किया है, जिसमें हाइलक्स के ऊपर कारावैन को गिराया गया है. दरअसल, 23 साल पहले टोयोटा हाइलक्स की ड्यूरेबिलिटी को चेक करने के लिए टॉपगियर ने ये स्टंट किया था. उस वक्त टोयोटा हाइलक्स का डीजल वर्जन स्टंट के बाद भी आराम से चल रहा था. इसकी वजह से लाइफस्टाइल ट्रक की ईमेज एक भरोसेमंद व्हीकल के रूप में बन गई.

अब टोयोटा ने खुद इस स्टंट को परफॉर्म किया है. हालांकि, इस बार पेट्रोल या डीजल नहीं बल्कि इलेक्ट्रिक टोयोटा हाइलक्स को चुना गया है. कंपनी ने पिकअप ट्रक के ऊपर 760 किलोग्राम की कारावैन को गिराया है. इसका वीडियो कंपनी ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है, जिसका टाइटल हाइलक्स वर्सेस कारावैन है.

23 साल बाद हुए स्टंट में भी टोयोटा हाइलक्स अजेय रहा है. कंपनी ने 9 मीटर की ऊंचाई से टोयोटा हाइलक्स पर कारावैन को गिराया है. इस स्टंट में ट्रक की फ्रंट विंडशील्ड टूट गई. हालांकि, गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा पहले जैसा ही रहा है. यानी इसके स्ट्रक्चर में स्टंट के बाद कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group