VIRAL : कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, पांच नए शावक का जन्म, कुल 60 चीते हुए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 05 Oct 2026 05:29 PM
VIRAL : कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, पांच नए शावक का जन्म, कुल 60 चीते हुए
ऑडियो सुनें

देश में चल रहे प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कूनो नेशनल पार्क में 32 महीने पूर्व जन्मी मादा चीता KJP21 ने आज पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है.

भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है, जिसमें भारत में जन्मे 41 चीते शामिल हैं।

यह भारत की चीता आबादी को फिर से बसाने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर यह जानकारी दी और प्रोजेक्ट चीता टीम को बधाई दी।

देखिए वीडियो

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group