देश में चल रहे प्रोजेक्ट चीता के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. कूनो नेशनल पार्क में 32 महीने पूर्व जन्मी मादा चीता KJP21 ने आज पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है.
भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल संख्या 60 हो गई है, जिसमें भारत में जन्मे 41 चीते शामिल हैं।
इस नए जन्म को देश में चीता संरक्षण की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। कूनो में लगातार बढ़ता चीता कुनबा प्रोजेक्ट चीता के लिए सकारात्मक संकेत है।
यह भारत की चीता आबादी को फिर से बसाने और वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक और अहम उपलब्धि है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर यह जानकारी दी और प्रोजेक्ट चीता टीम को बधाई दी।
देखिए वीडियो