छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक बार फिर भारतीय तिरंगे का मान बढ़ाया है। छत्तीसगढ़ की स्टार शटलर खिलाड़ी आकर्षि कश्यप ने डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर सबको भौंचक्क कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाईयां दी हैं।
श्री साय ने कहा कि डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी, डीएसपी आकर्षि कश्यप जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी यह उपलब्धि आपकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। आपकी यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रेरित करेगी।
नीदरलैंड्स में आयोजित डच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली छत्तीसगढ़ की लाडली और डीएसपी (DSP) आकर्षि कश्यप की यह शानदार उपलब्धि उनकी बरसों की कड़ी मेहनत, अटूट लगन और अद्भुत खेल कौशल का जीवंत प्रमाण है।
छत्तीसगढ़ की स्टार शटलर खिलाड़ी आकर्षि कश्यप अभी पुलिस में डीएसपी हैं। हाल ही में संपन्न हुए एशियाड में भी छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ियों ने पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल प्रतिभा से देश और राज्य का नाम रोशन किया है