पेंशन : आपकी दीवाली पड़ सकती है खटाई में, छत्तीसगढ़ के बिजली विभाग के 12 कर्मचारी अधिकारी संगठनो ने दी सामूहिक अवकाश की चेतावनी?

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 06 Oct 2026 09:03 AM
पेंशन : आपकी दीवाली पड़ सकती है खटाई में, छत्तीसगढ़ के बिजली विभाग के 12 कर्मचारी अधिकारी संगठनो ने दी सामूहिक अवकाश की चेतावनी?
ऑडियो सुनें

पुरानी पेंशन (CG Power OPS) लागू करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारियों ए कल रायपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ विद्युत अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच के बैनर तले 12 संगठनों ने संयुक्त रूप से महारैली और आमसभा की। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।

कर्मचारियों ने हाथों में मांगों से जुड़े पोस्टर लेकर नारे लगाए। आमसभा में “OPS हमारा अधिकार है” और “आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” जैसे नारे लगाए गए। कर्मचारियों ने साफ कहा कि अब उन्हें सिर्फ बातचीत नहीं, बल्कि लिखित आदेश चाहिए। पेशन स्कीम को लेकर कर्मचारी संगठनों का कहना है कि 6 अक्टूबर 2023 को ऊर्जा विभाग ने विद्युत कंपनियों में OPS लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति दी थी।

इसके बावजूद अब तक अंतिम आदेश जारी नहीं हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि इस मुद्दे पर कई बार अधिकारियों के साथ बातचीत हुई और आश्वासन भी मिले, लेकिन निर्णय आगे नहीं बढ़ा। CG Power OPS (छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना) को कर्मचारी अपने और परिवार के भविष्य की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा विषय बता रहे हैं। महारैली में शामिल Power Company Employees संगठनों ने कहा कि OPS की मांग अब किसी एक संगठन की मांग नहीं रही है।

बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग परिस्थितियों में सेवाएं देते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद सुरक्षित भविष्य के लिए पुरानी पेंशन जरूरी है। आमसभा में कर्मचारियों ने हाथ उठाकर OPS Protest (ओपीएस आंदोलन) जारी रखने का संकल्प लिया। संगठनों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना (CG Power OPS) को लेकर मंच ने सरकार और पावर कंपनी प्रबंधन के सामने चार प्रमुख मांगें रखीं। पात्र अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन लागू करने, 6 अक्टूबर 2023 की सैद्धांतिक सहमति को अंतिम आदेश में बदलने, कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं करने और प्रक्रिया को लेकर समयबद्ध निर्णय लेने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि Pension Demand (पेंशन की मांग) को अब लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। मंच ने जल्द स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की है।

महारैली के दौरान मंच ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा भी की। पदाधिकारियों ने कहा कि यदि छत्तीसगढ़ पावर कंपनी में पुरानी पेंशन योजना (CG Power OPS) पर जल्द अंतिम आदेश जारी नहीं होता है, तो 18 नवंबर 2026 को 12 संगठनों से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मंच ने इसे आंदोलन का अगला चरण बताया।

कर्मचारियों ने कहा कि 5 अक्टूबर की महारैली के बाद भी फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme ) की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कहा कि उनका संघर्ष किसी लाभ या उपकार के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य के अधिकार के लिए है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group