सरगुजा के लोगों की एक बहुत पुरानी मांग आखिर पूरी हो गई। अंबिकापुर से नई दिल्ली यानी निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन अब सप्ताह में दो दिन मंगलवार और गुरुवार को होगा।
साप्ताहिक फेरे की शुरुआत सांसद चिंतामणि महाराज ने हरी झंडी दिखाकर की। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। ट्रेन के फेरे बढ़ने से विद्यार्थियों, व्यवसायियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगा। साथ ही दिल्ली के अलावा देश के दूसरे प्रमुख शहरों तक आने-जाने के लिए भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि सरगुजा के लोगों को बेहतर रेल सुविधा और मजबूत कनेक्टिविटी देना उनकी प्राथमिकता है और ये प्रयास आगे भी जारी रहेगा। अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का दूसरा साप्ताहिक फेरा सरगुजा में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
अंबिकापुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी. लंबे समय से की जा रही मांग के बाद आखिरकार रेलवे ने दूसरा साप्ताहिक फेरा शुरू कर दिया है.सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने आज अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के दूसरे फेरे का शुभारंभ किया है.
अंबिकापुर से निजामुद्दीन जाने वाली यह ट्रेन दिल्ली के साथ-साथ अनूपपुर, कटनी, सागर, झांसी, ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों को भी जोड़ती है. अतिरिक्त फेरा शुरू होने से इन शहरों में आने-जाने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी. दिल्ली समेत देश के प्रमुख शहरों के लिए आवागमन का विकल्प बढ़ेगा.