बड़ी खबर : कोल घोटाले में डॉ कुमार विश्वास का नाम, ACB EOW ने अपनी चार्जशीट में किया जिक्र, कार्यक्रम के बदले मिले 25 लाख

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 06 Oct 2026 11:24 PM
बड़ी खबर : कोल घोटाले में डॉ कुमार विश्वास का नाम, ACB EOW ने अपनी चार्जशीट में किया जिक्र, कार्यक्रम के बदले मिले 25 लाख
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के कोल-लेवी घोटाला में ACB EOW की चार्जशीट में डॉ. कुमार विश्वास का भी नाम आया है। जिक्र किया गया है कि विश्वास के कार्यक्रम के लिए 25 लाख रूपये का लेन देन हुआ। इसमें देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी शामिल थे।

इस रकम को लेकर हुई बातचीत का खुलासा भी चार्जशीट पेज नंबर 66 में किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 5 अप्रैल 2022 को यह रकम दी गई लेकिन उसके पहले देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी के बीच वाट्सएप पर बातचीत हुई थी।

जानते चलें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में देश के कवि डॉ.कुमार विश्वास के कई कार्यक्रम हुए जिसमें लाखों रूपये का भुगतान हुआ। आमतौर पर यह भुगतान संस्कृति विभाग की ओर से होता था लेकिन इस बार यह कोल घोटाला की रकम से हुआ है।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group