ब्रेकिंग : सीएम के यहां सीबीआई का छापा, पत्नी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ओएसडी के घर भी पहुंचे अधिकारी, मुख्यमंत्री बोले- भाजपा में घबराहट

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 06 Oct 2026 07:52 PM
ब्रेकिंग : सीएम के यहां सीबीआई का छापा, पत्नी पर रिश्वत मांगने का आरोप, ओएसडी के घर भी पहुंचे अधिकारी, मुख्यमंत्री बोले- भाजपा में घबराहट
ऑडियो सुनें

सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी (विशेष ड्यूटी अधिकारी) राजबीर घुमम्न के संगरूर स्थित घर और उनके भाई के मोहाली स्थित घर पर छापेमारी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई की टीम ने मोहाली के फेज-11 में गुरकिरपाल सिंह थिंद (ओएसडी राजबीर घुमम्न के भाई) के घर पर भी छापा मारा है। इसके साथ ही, सीबीआई की टीम मुख्यमंत्री कार्यालय में भी पहुंची हुई है।

सीएम मान ने सीबीआई की रेड को लेकर X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा “भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेरे कैंप ऑफिस में सीबीआई की रेड की गई है। अब पंजाब में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा, ताकि पंजाब सरकार और मुझे बदनाम किया जा सके। लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबराहट में है।”

सीएम भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। बीते रोज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को साैंप दी थी। कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए थे। ईडी ने पंजाब के डीजीपी को तीन पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। पंजाब पुलिस के मामला दर्ज न किए जाने के बाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी जिसकी सुनावई के दौरान हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिए थे जिसके बाद ये रेड हुई है।

पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी के रिश्वत मांगने के आरोप में उनके भाई को ED ने पूछताछ के लिये बुलाया और दूसरी तरफ़ सीबीआई ने मुख्यमंत्री के OSD समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज छापेमारी की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group