Navabharat All india Football का फाइनल कल, दल्लीराजहरा और तमिलनाडु पुलिस के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, आइएएस सोनमणि बोरा खिलाड़ियों से मिले

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 06 Oct 2026 08:14 PM
Navabharat All india Football का फाइनल कल, दल्लीराजहरा और तमिलनाडु पुलिस के बीच होगी खिताबी भिड़ंत, आइएएस सोनमणि बोरा खिलाड़ियों से मिले
ऑडियो सुनें

नवभारत रिपोर्टर
बिलासपुर. आल इंडिया नवभारत-सेंट्रल क्रॉनिकल व एसईसीएल फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के छठवें दिन मंगलवार को नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट रेलवे फुटबॉल ग्राउंड में फुटबॉल का रोमांच चरम पर रहा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दिन के दोनों मुकाबलों के परिणाम के साथ ही टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमों का फैसला हो गया। दल्लीराजहरा माइंस और तमिलनाडु पुलिस ने अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर खिताबी मुकाबले में जगह बना ली। फाइनल मैच कल बुधवार को दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

सेमीफाइनल में दल्लीराजहरा माइंस की शानदार जीत

दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दल्लीराजहरा माइंस और एससी झारखंड के बीच खेला गया। दोनों ओर से गोल करने के प्रयास किए गए, लेकिन दल्लीराजहरा माइंस ने अपने बेहतर तालमेल और आक्रमण के दम पर मुकाबले में बढ़त बनाई दिखाया और महत्वपूर्ण मौकों को गोल में बदलने में सफलता हासिल की। झारखंड की टीम ने भी वापसी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन दल्लीराजहरा की मजबूत रणनीति के सामने उसे हार का सामना करना पड़ा पूरे मुकाबले का रुख तय कर दिया। रोमांचक मुकाबले में दल्लीराजहरा माइंस ने एससी झारखंड को 2-1 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान दल्लीराजहरा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क दिखाया और महत्वपूर्ण मौकों को गोल में बदलने में सफलता हासिल की। दल्लीराजहरा माइंस के जर्सी नंबर 8 दिशांत ने पूरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। उनके खेल और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।

तमिलनाडु पुलिस ने 1-0 से जीता सेमीफाइनल

दूसरे सेमीफाइनल में आरकेएम नारायणपुर और तमिलनाडु पुलिस की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने रक्षापंक्ति को मजबूत रखते हुए गोल के मौके तलाशे। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। तमिलनाडु पुलिस ने अपने शानदार खेल और बेहतर रणनीति के दम पर मुकाबले में निर्णायक बढ़त हासिल की। तमिलनाडु पुलिस ने आरकेएम नारायणपुर को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एकमात्र गोल ने पूरे मुकाबले का रुख तय कर दिया। नारायणपुर की टीम ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन तमिलनाडु पुलिस के डिफेंस ने उसके सभी प्रयासों को विफल कर दिया। तमिलनाडु पुलिस के जर्सी नंबर 9 के खिलाड़ी ने मुकाबले में प्रभावी प्रदर्शन किया। उनके शानदार खेल को देखते हुए उन्हें मैन आॅफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

मैदान पर उतरे अतिथि, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

आल इंडिया नवभारत-सेंट्रल क्रॉनिकल व एसईसीएल फुटबॉल टूर्नामेंट सेमीफाइनल मैच पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और कार्यक्रम की अध्यक्ष दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. दर्शनिता बी अहलूवालिया सहित सभी अतिथियों ने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों के साथ खिंचवाया ग्रुप फोटो

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, कार्यक्रम की पूर्व मध्य रेलवे की प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी अध्यक्ष डॉ. दर्शनिता बी. अहलूवालिया, विशिष्ट अतिथि कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी और जीटीबी ग्रुप आफ कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. पलक जायसवाल सहित सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के साथ आत्मीयता से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया गया। मैदान पर अतिथियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों में खासा उत्साह नजर आया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group