रूस और यूक्रेन के बीच सालों से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। दोनों देशों की ओर से हमले जारी है। रूस के ताजा हमलों के जवाब में अब यूक्रेन ने काला सागर (Black Sea) में ड्रोन से हमला किया है।
इस हमले में एक तेल टैंकर चपेट में आ गया। इस टैंकर पर सभी क्रू मेंबर भारतीय थे। हमले के तुरंत बाद रेस्क्यू कर सभी क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया।
रूस के दक्षिणी तट के पास काला सागर में 6 अक्टूबर को एक तेल टैंकर में भीषण आग लग गई। रूस के परिवहन मंत्रालय के अनुसार, लाइबेरिया के झंडे वाला यह टैंकर (अफ्रामाक्स रियो) नौसैनिक ड्रोन (अनमैन्ड वेसल) के हमले का शिकार हुआ। बताया गया कि यह हमला यूक्रेनी नौसैनिक ड्रोन द्वारा किया गया। आग इतनी तेज थी कि समुद्र के ऊपर काले धुएं का विशाल गुबार उठ गया, जिसे पर्यटन शहर सोची के कई इलाकों से साफ देखा जा सकता था।
23 भारतीय क्रू को बचाया गया
रूसी ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री ने बताया कि आग इतनी भीषण हो गई है कि अभी तक फायरफाइटर इसे बुझा नहीं पाए हैं, लेकिन 23 लोगों के क्रू को बचा लिया गया। इस टैंकर में सवार सभी भारतीय बताए जा रहे हैं। मिनिस्ट्री ने बताया कि टैंकर पर नेवल ड्रोन से हमला किया गया था और ब्लैक सी के पानी में कच्चा तेल धूं-धूं कर जल रहा है।
See video :