मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान पुलिस ने 3000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। दिल्ली में 45 मेट्रो स्टेशनों को बंद किया गया है, कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवाएं भी बंद की गई। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, ममत बनर्जी समेत कई अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया।
सीजेपी के 10 अक्टूबर यानी आज प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली 150 से ज्यादा ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 45 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ तमाम रास्तों और दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी पहरेदारी है।
अभिजीत दीपके को अपने गृहनगर जाने की अनुमति-दिल्ली पुलिस
दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की दादी का निधन हो गया। इस बात की जानकारी दीपके को दी गई है। साथ ही मानवीय आधार पर उन्हें अपने गृहनगर जाने के लिए हर संभव मदद की पेशकश भी की गई।
कोई भी संविधान से ऊपर नहीं- निशीथ प्रमाणिक
सीजेपी विरोध प्रदर्शन के बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हिरासत में लिए जाने पर राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने कहा ‘कोई भी संविधान से ऊपर नहीं है। जो कोई देश के खिलाफ आवाज उठाता है, देश-विरोधी ताकतों से हाथ मिलाता है और देश के खिलाफ नारे लगाता है, उस पर निश्चित रूप से संवैधानिक कार्रवाई होगी।’ दिल्ली में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सीमाओं पर सुरक्षा सख्ती कर दी गई। इसी क्रम में चिल्ला बॉर्डर पर जाम की स्थिति बनी हुई है।
जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए- राहुल गांधी
राहुल ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि ‘जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए- 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार, जितनी चाहें बुला लीजिए। सारे नेताओं को गिरफ्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ्तार कर लीजिए। घबराइये मत, हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखिए- हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है। हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज की हिफाजत करेंगे। और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो। हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।
मेट्रो स्टेशन रात 10 बजे तक बंद, सोनम वांगचुक बोले- यह अघोषित इमरजेंसी
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सभी गिरफतार युवाओं को रविवार तक छोड़ने की चेतावनी दी है।
अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें जाफरपुर थाने में हिरासत में लिया है, जहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं. उन्होंने कहा कि वहां भी जंतर-मंतर जैसा माहौल बन गया है. केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, मोदी जी, आपकी जेलें कम पड़ जाएंगी. देश के युवाओं से पंगा लेने की हिम्मत मत करो. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोट चोरी बंद करने की मांग भी की.