नेपाल के एक बार फिर से विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गोरखा जिले में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़ आने से सलेरी बाज़ार बह गया।
20 से ज्यादा घर बाढ़ में बह गए हैं। सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है।
आशंका जताई जा रही है कि भूस्खलन के कारण नदी का प्रवाह बाधित हुआ, जिसके बाद अचानक पानी का तेज बहाव आया। प्रशासन ने आपातकालीन चेतावनी जारी की है।
त्रिशूली दोभान तक नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी से दूर रहने और सुरक्षित ऊँचे स्थानों पर जाने की अपील की गई है। खतरा अभी भी बना हुआ है।
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने लोगों को नदी के पास न जाने और ऊंची जगहों पर रहने की सलाह दी है। वहीं नेपाली सेना की एक टुकड़ी को खोज और बचाव अभियान के लिए हवाई और जमीनी रास्ते से भेजा गया।
बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ आने के बाद, नेपाली सेना की एक टुकड़ी को खोज और बचाव अभियान के लिए हवाई और ज़मीनी रास्ते से भेजा गया। इस टुकड़ी ने जगत इलाके से 6 लोगों को हवाई रास्ते से सुरक्षित बाहर निकाला।