राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अपने एक आदेश में
छह राज्यपालों की नियुक्ति कर दी।
केरलम का राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को बनाया गया है। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन एवं सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत गौतम को नियुक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि आप सभी का समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को नई गति देते हुए जनकल्याण एवं सुशासन को और सुदृढ़ करेगा। आप सभी को सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की हार्दिक मंगलकामनाएं.।
