नेशनल हाईवे पर ट्रक और मेटाडोर की भिड़ंत, 5 घायल, ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालकर अस्पताल पहुंचाया

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 13 Oct 2026 02:55 PM
नेशनल हाईवे पर ट्रक और मेटाडोर की भिड़ंत, 5 घायल, ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालकर अस्पताल पहुंचाया
ऑडियो सुनें

धमतरी. कल सोमवार रात नेशनल हाईवे पर चिटौद के पास ट्रक और आईसर वाहन मेटाडोर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शिवा प्रधान एवं डोमन साहू तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवर अजय सिन्हा 25 वर्ष सिहावा चौक धमतरी को बाहर निकालने के लिए दोनों ने तत्परता से मदद की। इसके बाद घायल ड्राइवर सहित अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया।

ट्रक कनेरी से धान लोड कर धमतरी के तरफ आ रहा था। रास्ते में तीन लोग अपने गाड़ी को खड़ी कर लिफ्ट लेकर धमतरी आने के लिए बैठे थे। उन तीनों लोगों को भी चोट आई है।हादसे में ट्रक ड्राइवर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही उसके पैर में भी फ्रैक्चर हुआ है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group