UPI पेमेंट पर लगने वाला 0.4% MDR चार्ज का फैसला अब दिवाली के बाद लागू होगा! तब तक के लिए सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। फिलहाल सरकार इसे 15 अक्टूबर से लागू करने वाली थी।
NPCI ने UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लागू करने का फैसला फिलहाल टाल दिया है। यह नियम दिवाली के बाद लागू होने की बात कही गई है।
इस फैसले पर व्यापारियों और डिजिटल पेमेंट से जुड़े लोगों की नजर बनी हुई है। UPI भारत में डिजिटल लेन-देन का बड़ा माध्यम है, इसलिए इससे जुड़े किसी भी बदलाव का असर कारोबार पर पड़ सकता है।
जानते चलें कि तारीख बढ़ने की जानकारी सबसे पहले #NavabharatDigital ने दो दिन पहले ही दे दी थी।
देखिए लिंक :
दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकनॉमिक फ़ोरम में भारत के डिजिटल पेमेंट्स, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टार्टअप इकोसिस्टम की ताकत को रेखांकित किया, उन्होंने कहा कि भारत की समावेशी तकनीक छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारों तक को समान डिजिटल अवसर देती है, 2.5 लाख से अधिक स्टार्टअप्स और नवाचार में बढ़ती भागीदारी के साथ भारत का लक्ष्य अपनी क्षमताओं से देश ही नहीं, दुनिया को भी सशक्त बनाना है