दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर हमले और गोलीबारी का दावा करने वाली एक वायरल पोस्ट फर्जी है। पुलिस ने भ्रामक जानकारी फैलाने के खिलाफ चेतावनी भी दी। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ पेज पर एक पोस्ट में कहा कि यह वीडियो दिसंबर 2019 की एक घटना का पुराना फुटेज है और इसका हालिया घटनाओं से कोई संबंध नहीं है।
इसके साथ ही पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के आवास पर हमले के दावों को खारिज कर दिया। पुलिस ने बताया कि गलत जानकारी फैलाने में शामिल पेज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है। इसने लोगों को सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही जानकारी को आधिकारिक माध्यमों से सत्यापित करने की भी सलाह दी।