फ्लैट में आग : दो महिलाओं की मौत, 11वीं मंजिल से 25 लोग एयरलिफ्ट करके बचाए गए, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 15 Oct 2026 08:47 AM
फ्लैट में आग : दो महिलाओं की मौत, 11वीं मंजिल से 25 लोग एयरलिफ्ट करके बचाए गए, देखिए वीडियो
ऑडियो सुनें

मुंबई के नालासोपारा ईस्ट के अचोले इलाके में अलसुबह एक 14-मंजिला रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई। 25 लोगों की रेस्क्यू करके बचाया गया है।

बताते हैं कि रात 3 बजे के आसपास शायद शॉट सर्किट की वजह से आग तेजी से फैलने लगी, जिससे वहां रहने वालों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने इमारत के अंदर फंसे 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

यह आग नालासोपारा ईस्ट के अचोले स्थित ‘इंपीरियल हेरिटेज’ नाम के रिहायशी कॉम्प्लेक्स के ‘बी’ विंग में लगी थी। 11वीं मंजिल से शुरू हुई आग कुछ ही मिनटों में विकराल हो गई और चारों तरफ फैल गई, जिसके कारण कई लोगों को जान बचाने के लिए नीचे की ओर भागना पड़ा। हालांकि, ऊपरी मंजिलों पर मौजूद कुछ लोग बाहर नहीं निकल पाए और इमारत के अंदर ही फंस गए।

VVMC कमिश्नर पृथ्वीराज बी.पी. ने बताया कि इंपीरियल हाइट्स में आग लगने की सूचना सुबह मिली। दमकल विभाग, पुलिस और नगर प्रशासन की टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group