भाजयुमो नेता को पुलिस अफसर ने थप्पड़ जड़ा, भिलाई में जोरदार हंगामा, ट्रेनी अफसर पर मोबाइल छीनने और थप्पड़ मारने का आरोप

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 15 Oct 2026 08:37 PM
भाजयुमो नेता को पुलिस अफसर ने थप्पड़ जड़ा, भिलाई में जोरदार हंगामा, ट्रेनी अफसर पर मोबाइल छीनने और थप्पड़ मारने का आरोप
ऑडियो सुनें

राजधानी से लगे भिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने पुराने विवाद में काउंटर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने में जमकर हंगामा किया।

भिलाई में कुछ दिन पहले हुए विवाद के मामले में काउंटर FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर BJYM कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंचे थे। जब तुरंत कार्रवाई नहीं हुईतो कार्यकर्ताओं ने थाने परिसर में ही धरना शुरू कर दिया। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे। कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठ गए। इसी दौरान एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर (PSI) पर मोबाइल छीनने और थप्पड़ मारने का आरोप लगाया।

अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया।हंगामे की सूचना मिलते ही सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल समेत अन्य अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत की। इसी दौरान एक BJYM कार्यकर्ता पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने लगा।

BJYM के दुर्ग अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने बताया कि हमारी जो प्रमुख मांगें थीं, उन्हें प्रशासन ने मान लिया है। हम पुराने मामले में काउंटर FIR दर्ज कराने आए थे, जिस पर सीनियर अधिकारियों ने FIR दर्ज करने का आश्वासन दिया है। वहीं PSI के साथ जो विवाद की स्थिति बनी थी, उस पर भी सीनियर अधिकारियों की मौजूदगी में आपसी सुलह के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया है। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर (PSI) ने उसका मोबाइल छीन लिया और उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे।

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group