VIDEO भारत ने बांग्लादेश भेजे 18 रेलवे कोच, खास कमरा और नमाज जैसी सुविधाएं, 9.5 करोड़ डॉलर की कीमत से 200 रेलवे कोच बनाकर देगा भारत

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 16 Oct 2026 06:11 PM
VIDEO भारत ने बांग्लादेश भेजे 18 रेलवे कोच, खास कमरा और नमाज जैसी सुविधाएं, 9.5 करोड़ डॉलर की कीमत से 200 रेलवे कोच बनाकर देगा भारत
ऑडियो सुनें

भारत ने बांग्लादेश को 200 रेलवे कोच देने के समझौते के तहत पहले 18 कोच भेज दिए हैं। 9.5 करोड़ डॉलर से ज्यादा की इस डील के तहत कोच पंजाब के कपूरथला में बनाए गए हैं।

इन कोच में CCTV कैमरे, बच्चों की देखभाल के लिए खास कमरा और नमाज के लिए अलग जगह जैसी सुविधाएं हैं।

दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव के बावजूद रेलवे से जुड़ा यह काम तय कार्यक्रम के मुताबिक आगे बढ़ रहा है।

भारतीय रेलवे मुख्यालय से नए ऑर्डर किए गए रेल कोच भेजे जा रहे हैं और ये बांग्लादेश की ओर जा रहे हैं। ये नए रेल कोच बांग्लादेश के दर्शन में गेडे बॉर्डर के रास्ते बांग्लादेश पहुंचाए जाएंगे। इन्हें भारतीय इंजन द्वारा पहुंचाया जा रहा है और डिलीवरी के बाद यह इंजन वापस भारत लौट आएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group