भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी: नड्डा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 12 Jul 2022 07:35 PM
भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी: नड्डा
ऑडियो सुनें

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को दावा किया ‘‘भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी है क्योंकि बाकी पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद व व्यक्तिवाद’’ तक ही सिमटकर रह गई हैं. इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि राजस्थान में पार्टी अगले साल प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.

नड्डा सिरोही जिले के माउंट आबू में राजस्थान भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित कर रहे थे. नड्डा ने कहा,‘‘ भारत में केवल भाजपा ही राष्ट्रीय पार्टी है बाकि पार्टियां परिवारवाद, वंशवाद व व्यक्तिवाद तक ही सिमटकर रह गई हैं. हमें पार्टी में क्या मिला, उसकी ंिचता छोडŸकर यह सोचना चाहिए कि हमने देश को क्या दिया, पार्टी को क्या दिया?’’ उन्होंने कहा,‘‘भाजपा केवल एक ऐसी पार्टी है, जो ‘नेशन फर्स्ट’ (राष्ट्र पहले) को प्राथमिकता देती है. हमारा संकल्प यह होना चाहिए कि देश और पार्टी का भला होगा तभी हमारा भला होगा. कोई भी कार्य हो वह समय पर पूरा होना चाहिए.’’ उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी होने के कारण राष्ट्रीय हितों के साथ स्थानीय आकांक्षाओं की पूर्ति करते हुए कार्य करती है.

पार्टी के एक प्रवक्ता के अनुसार नड्डा ने आ’’ान करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं का संवाद हो और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान करने के प्रयास हों. हमें पद व दायित्व को सुगंधित करने का प्रयत्न ईमानदारी से करना चाहिए.
पार्टी के लिए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम सम्मान और ऊंचाइयां पाते हैं, इसलिए कार्यकर्ता ही हमारी ताकत व पूंजी हैं.

उन्होंने उम्मीद जताई कि पार्टी के पदाधिकारी इस शिविर से मिले ज्ञान व मार्गदर्शन को सकारात्मक ऊर्जा के साथ नीचे तक की इकाइयों में कार्यकर्ताओं तक लेकर जायेंगे. जो मिशन 2023 के विजय संकल्प को प्रचंड बहुमत के साथ हासिल करने में मील का पत्थर साबित होगा. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में वर्ष 2023 के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण ंिसह, राज्य विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद थे.

पूनियां ने कहा,‘‘राजस्थान की जनता में कांग्रेस के खिलाफ सरकार विरोधी लहर है, यह हमारे पक्ष में है. लेकिन इससे भी बड़ी बात है कि हम संगठन की ताकत से मिशन 2023 में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाकर तथा 2024 राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटें जीतकर नरेंद्र मोदी और नड्डा को यह जीत सर्मिपत करेंगे.’’ वहीं मेवाड़ अंचल जनजाति समाज ने द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाने पर नड्डा को आभार पत्र सौंपकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार-अभिनन्दन व्यक्त किया.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu