छत्तीसगढ़ में सत्र 2026-27 (CGBSE Board Exam 2026-27) की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा केंद्रों में प्रस्तावित बदलाव को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से परीक्षा केंद्रों को लेकर लागू की जा रही नई व्यवस्था का टीचर्स एसोसिएशन ने विरोध किया है। एसोसिएशन ने इस व्यवस्था को अव्यवहारिक बताते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पत्र भेजकर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बदलाव की नई व्यवस्था से स्कूलों, शिक्षकों और स्टूडेंट्स के सामने कई तरह की व्यावहारिक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। एसोसिएशन ने पत्र में परीक्षा केंद्र बदलने के फैसले पर आपत्ति जताते हुए व्यवस्था की समीक्षा करने की मांग की है।
एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि सत्र 2026-27 की बोर्ड (Chhattisgarh Board Exam Centre) परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों में बदलाव का निर्णय लेने से पहले इससे जुड़े सभी व्यावहारिक पहलुओं पर विचार किया जाना चाहिए। संगठन ने नई व्यवस्था को लागू करने के बजाय पहले इसकी समीक्षा करने और संबंधित पक्षों से चर्चा करने की मांग की है।